News

मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर घाटी के हनुमान जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित

लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपखंड मुख्यालय बनेड़ा स्थित प्राचीन घाटी के हनुमान जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर आयोजित सभा में मोदी सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण में हुए अभूतपूर्व कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों ने देश की दिशा और दशा दोनों को बदलने का कार्य किया है।

शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपना मूल मंत्र बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। आज भारत विश्व मंच पर सशक्त नेतृत्व के रूप में उभर रहा है और विकसित भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में समर्पित भाव से जुटकर विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचाणी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीलाल सोनी, सरपंच डाबला प्रद्युमन सिंह, उपसरपंच बनेड़ा देवीलाल माली, भाजपा मंडल महामंत्री राजमल माली, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल बैरवा, भैरु लाल लक्षकार, भाजपा नेता कमलेश भंडारी, कैलाश माली, यासीन छिपा, भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री शंकर कुमावत, विनोद व्यास, जिला परिषद सदस्य शंकरलाल कुड़ी, परमेश्वर दमामी भाजपा मिडिया सह संयोजक विधानसभा शाहपुरा -बनेड़ा, युवा नेता महिम सुवालका, मोहन जाट, जीवनलाल बेरवा, चांदमल पारीक, शौकत खान, बाबूलाल माली, ईश्वर सिंह उपरेड़ा, सांवरमल गुर्जर , गोपाल गुर्जर राक्षी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही उपखंड अधिकारी बाबूलाल, अधिशासी अधिकारी प्रकाशचंद, विकास अधिकारी गणेश नारायण तथा तहसीलदार सत्यनारायण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र की खुशहाली, समृद्धि एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से मंदिर परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया तथा पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button