त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास में किया आकर्षक श्रृंगार, दानपात्र से निकली ₹8,30,947 की राशि, मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने की लोटन यात्रा

Gautam Surana
कंवलियास। क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राकट्य त्रिदेव महादेव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर में भगवान महादेव का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर प्रबंधन द्वारा दानपात्र खोले जाने पर उसमें से ₹8,30,947 की साप्ताहिक राशि प्राप्त हुई। इधर, अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक लोटन यात्रा कर भगवान महादेव के प्रति अपनी आस्था और कृतज्ञता व्यक्त की। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।











