News

पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

नगरभर में हुआ भव्य स्वागत, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, भजनों पर झूमे श्रद्धालु


Prabhu Lal Lohar

बेगूं। भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा बुधवार को नगर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। केसरिया चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा की आकर्षक झांकी सुसज्जित रथ में विराजमान कर जैसे ही यात्रा प्रारंभ हुई, पूरा नगर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भगवान का भव्य स्वागत किया। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रथयात्रा से पूर्व मंगलवार रात्रि को पंडित अजय शर्मा के सान्निध्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह 7:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई।

WhatsApp Image 2026 07 17 at 9.11.11 PM WhatsApp Image 2026 07 17 at 9.11.10 PM

इसके बाद भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई। दोपहर करीब एक बजे भगवान को भव्य रथ में विराजमान कर रथयात्रा प्रारंभ हुई। रथयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर केसरिया चौक, सर्राफा बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर, लुहार समाज मोहल्ला, तंबोलियों का चौक, छीपा मोहल्ला, सिलोरियों की बावड़ी, दामा जी हवेली, भट्टों का मोहल्ला, सेन समाज मंदिर, नोशालियों का मोहल्ला, लालबाई-फूलबाई चौक एवं सदर बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यात्रा के दौरान भजन गायक राजू रामनगर, कमलेश जोगीड़ एवं पप्पू मेवाड़ी ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों पर महिलाएं, युवा एवं बच्चे झूम उठे। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शरबत एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।

रथयात्रा के स्वागत में नगरवासियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर रंगोली सजाई तथा फूल बरसाकर भगवान का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग पर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तेजमल बोहरा, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राकेश गुर्जर, सत्यपाल गौड़, गोपाल डिडवानिया, अनिल हलकारा, बंटी जाट, भगवती प्रसाद राव, सागर पटवा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ने नगर में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button