
देसूरी। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष एवं ओबीसी सर्वे के प्रगणक रमेश वछेटा ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर प्रदेश में चल रहे ओबीसी सर्वे की अवधि बढ़ाने की मांग की है।
वछेटा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेशभर में ओबीसी सर्वे का कार्य जारी है, लेकिन सर्वे को पूर्ण करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 23 जुलाई काफी कम है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर पात्र परिवारों से संपर्क करना और आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है।
उन्होंने बताया कि अधिकांश परिवार इन दिनों कृषि एवं मजदूरी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण दिन के समय घरों पर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। ऐसे में निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत सर्वे पूरा करना कठिन हो रहा है।
जनहित का हवाला देते हुए उन्होंने राज्य सरकार से ओबीसी सर्वे की अवधि 28 जुलाई तक बढ़ाने का आग्रह किया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सर्वे से वंचित न रहे और सरकार की मंशा के अनुरूप यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
-
8 की मौत, 24 घायल — दिल्ली, मुंबई, यूपी-हरियाणा में हाई अलर्ट जारीNovember 11, 2025
-
दर्दनाक सडक हादसे मे वैष्णव समाज के सात जनो की जाने गई थीSeptember 29, 2025
-
कांग्रेस जिलाध्यक्षों के पैनल तैयार, नवंबर में होगी घोषणाOctober 24, 2025
-
मेवाड़ सेन समाज चारों चौखला के अध्यक्ष बने प्रहलाद सेनAugust 23, 2025
इस दौरान प्रगणक केनाराम पंवार, राजकुमार मेघवाल, अचल सिंह सोनिगरा, मदन गहलोत, विक्रम सिंह चंपावत, प्रेम सिंह सोलंकी एवं रामप्रसाद रजक सहित अन्य उपस्थित रहे।











