INTUC में बड़ी जिम्मेदारी: शुभम शर्मा बने भीलवाड़ा जिला मीडिया प्रभारी

Prabhu Lal Lohar
भीलवाड़ा। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा कार्यकर्ता शुभम शर्मा को भीलवाड़ा जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गांधी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।
नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि शुभम शर्मा की संगठन के प्रति सक्रियता, निष्ठा, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा निरंतर कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन की विचारधारा एवं मजदूर हितों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभम शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भीलवाड़ा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा मजदूरों से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती के साथ उठाया जाएगा।
इस अवसर पर शुभम शर्मा ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने और मजदूर हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।











