बाली में भव्यातिभव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश सम्पन्न

Vikram B Rathod
बाली, 20 जुलाई 2026। गोडवाड़ की पावन धरा बाली पर प.पू. आचार्य भगवंत श्री नीतिसूरिजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय ललितप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी गोडवाड़ दीपिका सा.श्री ललितप्रभाश्रीजी म.सा. की प्रशिष्या भव्यगुणाश्रीजी म.सा. एवं दिव्यप्रज्ञाश्रीजी म.सा. की शिष्या परम पूज्य सा.श्री मतिप्रज्ञाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मासार्थ मंगल प्रवेश अषाढ़ सुदी 7, सोमवार, 20 जुलाई 2026 को अत्यंत भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
प्रातः 9:00 बजे महाराणा प्रताप चौक से प्रकाश बैंड की मधुर धुनों के साथ भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। मंगल प्रवेश के लाभार्थी प्रविण दीपचंदजी कितावत रहे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मनमोहन पार्श्वनाथ चौक, धर्मनाथ जैन मंदिर, किला चौक, किला दरों की गली, गणेश बाजार एवं मनमोहन चौक से गुजरते हुए मीठी माँ आराधना भवन पहुँची, जहाँ साध्वी भगवंत का मंगल प्रवेश हुआ।
आराधना भवन में दीप प्रज्वलन के साथ धर्मसभा का शुभारम्भ हुआ। साध्वी भगवंत ने मंगलिक का श्रवण कराया तथा विद्या-विहार की छात्राओं ने भावपूर्ण भक्तिगीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

साध्वी भगवंत को कांबली वहराने का लाभ मीना बेन प्रकाशजी कावड़िया ने प्राप्त किया।
ग्रंथ चढ़ावे के लाभार्थी इस प्रकार रहे:
- धर्मबिंदु ग्रंथ : शांतीलाल जवानमलजी खापोली
- भीमसेन ग्रंथ : प्रविण बस्तीमल गेमावत, उमरगांव
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन सज्जनराजजी रांका ने किया। संगीतकार किशनभाई लालराई ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष बाबुभाई मीठी माँ, सचिव श्रीपाल कितावत, कोषाध्यक्ष प्रकाश धोका सहित जयंतीभाई रांका, प्रविण कितावत, महेंद्र राठौड़, प्रकाश कावड़िया, नवनीत राठौड़, कमलेश धोका, महावीर सिरोया, भरत मेहता, चेतन मौणोत, श्रीपाल बाफना, बस्तीमल मेहता, दीपचंदजी मेहता, किरणभाई चोपड़ा, कांतीभाई कितावत, भरतभाई कोठारी, विमल रांका, पूर्व विधायक अमृतजी परमार, महावीर जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र परमार, सचिव विक्रम राठौड़ तथा अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त रणवीर गेमावत, अनिल गेमावत, भावेश राठौड़, निलेश मंडलेशा, रमेश भंडारी, प्रविण गेमावत, मनोज कोठारी, मुकेश सिरोया, उत्तम कितावत, भरत राठौड़, प्रदीप भंडारी, शांतीलाल चोपड़ा, दिनेशभाई (एस.पी.), विजय सिरोया, राकेश राठौड़, मनोज परमार, संजय सिरोया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, इरोड, भायंदर सहित देश के विभिन्न शहरों से हजारों गुरु भक्त मंगल प्रवेश में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के अंतर्गत:
- सुबह की नवकारसी के लाभार्थी : भरत चंपालालजी मेहता
- सुबह का स्वामीवात्सल्य : नवनीत जावतराजजी राठौड़
- शाम का चोविहार : श्री ओसवाल श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली
चातुर्मास मंगल प्रवेश का यह भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह का अनुपम उदाहरण बना, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
निवेदक:
श्री ओसवाल श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली











