News

वज्रपात से युवक की निधन पर आवास पहुंचे विधायक बंधाया ढांढस मुआवजा का दिया आश्वासन

Deepak Kumar Pandey

टुण्डी : प्रखंड मुख्यालय से सटे कुसुमटांड़ गांव निवासी 25 वर्षीय रंजीत मरांडी पिता जोगेन मरांडी का खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धनबाद में निधन हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार टुण्डी मुख्यालय से सटे गांव कुसुमटांड़ का रंजीत मरांडी अपने खेत में धान रोपाई का काम कर रहे थे तभी पूरे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली उस पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा आनन फानन में पास में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एस एन एम एम सी एच धनबाद भेज दिया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026 07 25 at 6.27.57 PM WhatsApp Image 2026 07 25 at 6.27.58 PM

इस दुखत घटना की ख़बर मिलते ही अपने समर्थकों के साथ मृतक के कुसुमटांड़ स्थित आवास पहुंचे टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने असामायिक निधन पर दुःख प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और यथाशीघ्र सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा टुण्डी प्रखंड मुख्यालय के बगल में स्थित बी आर सी भवन में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्कूली बच्चों के बीच दो दर्जन साइकिलों का वितरण किया। और कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली साइकिल बच्चों को समय की बचत के साथ साथ समय पर स्कूल पहुंचने में मदद मिलता है साथ ही बच्चों का पढ़ाई के प्रति अच्छी लग्न और मनोबल का‌ संचार होता है। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, फुलचंद किस्कू, ज़िप प्रतिनिधि गुरूचरण बास्की, विकास महतो, संतूलाल किस्कू समेत बी आर सी कर्मी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button