प्रताप सिंह राणावत बने राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के टीम मैनेजर, जयपुर में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे 8 तैराक

मोनू सुरेश छीपा।
राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए प्रताप सिंह राणावत को राजस्थान टीम का टीम मैनेजर नियुक्त किया है। यह प्रतियोगिता 6 से 9 अगस्त 2026 तक जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम के तैराकी परिसर में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में राजस्थान की ओर से 8 प्रतिभाशाली तैराक विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टीम में प्रतीक कुरिया, हृदय भोजवानी, मोहित सामोता, अंशिका धाकड़, अश्विका चौधरी, अमन सामोता, देव शर्मा और यश तिवारी शामिल हैं।

राजस्थान तैराकी संघ ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर प्रताप सिंह राणावत को शुभकामनाएं दी हैं। खेल प्रेमियों का मानना है कि यह टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का गौरव बढ़ाने का प्रयास करेगी।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के उभरते तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में राजस्थान की टीम से भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।











