खोखरा विद्यालय में दो अध्यापकों स्थानांतरण पर सम्मान समारोह आयोजित, भामाशाह मांगीलाल सिरवी द्धारा 51000 रुपए की घोषणा

Gopal Singh Khokhara
बगड़ी/ गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो अध्यापकों के स्थानांतरण पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, योगा शिक्षक शंकर लाल ने विद्यार्थियों को बताया कि मन लगाकर पढ़ाई कर सरकारी सेवाओं में जाए, ओर अपने गांव का नाम रोशन करें, विद्यालय परिवार ने माला व साफा पहनाकर उनका बहुमान किया गया, अध्यापकों का स्थानांतरण पर विद्यार्थियों के आंसू झलक आए, दोनों अध्यापकों का विद्यार्थियों के प्रति बहुत ही अच्छा व्यवहार रहा ।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मांगी लाल सिरवी बासना ने विद्यार्थियों के हित सोचकर किशन सिंह जैतावत ने प्रेरित कर बच्चों के बैठने के टेबल स्टूल के लिए 51000 हजार रुपए की घोषणा की गई, सिरवी ने कहा कि 15 अगस्त 2026 तक 51000 हजार की राशि विद्यालय के सुपुर्द कर दूंगा , प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों अध्यापक नेक विचार, पूर्ण विश्वासी थे, उनका विद्यालय ने प्रति छात्र छात्राओं और स्टाफ पर अच्छा व्यवहार रहा, इस अवसर पर गोपाल सिंह खोखरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पाली, कमर हुसैन शेख, अशोक कुमार, कैलाश दान, मनीष कुमार सिरवी, चुन्नी लाल, अंजु गुप्ता, लता दवे, शैलजा, राकेश नाथ भाटी सहित ग्राम वासी और विद्यालय परिवार मौजूद रहा, गोपाल सिंह खोखरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने कहा कि अब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी है, बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहें हैं, जिला शिक्षा अधिकारी से निवेदन है कि संस्कृत, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, कंप्यूटर इन अध्यापकों की कमी है, आपसे आग्रह कि जल्द से अध्यापकों की नियुक्ति करावे,











