News

विहिप बजरंग दल एवं सांवरिया गो सेवा संस्थान द्वारा गौ माताओं के रेडियम बेल्ट लगाने का आगाज

Ghevarchand Arya

पाली। गौवंश को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विहिप बजरंग दल एवं सांवरिया गौ सेवा संस्थान, पाली द्वारा गौ सुरक्षा अभियान आरंभ किया गया है। अभियान के तहत पाली शहर एवं आसपास लगभग 30 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़कों पर विचरण करने वाली गौ माताओं के गले में रिफ्लेक्टिव (रेडियम) बेल्ट लगाए जाएंगे।

बजरंग दल पाली के नगर संयोजक कैलाश कुमावत ने बताया की पाली शहर एवं आसपास की सड़कों बड़ी संख्या में गौ माता विचरण करती हैं। रात्रि के समय अंधेरे में वाहन चालकों को गौवंश दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें गौ माता और कई बार आमजन भी घायल हो जाते हैं। रेडियम बेल्ट लगाए जाने से रात्रि में दूर से ही गौ माता स्पष्ट दिखाई देंगी, जिससे वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

WhatsApp Image 2026 07 30 at 6.53.06 PM 1

विहिप प्रचार प्रमुख मनीष हैं ने सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से गौ सेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि “गौ माता की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक छोटा-सा प्रयास अनेक गौ माताओं का जीवन बचा सकता है।

इस अवसर पर गौ भक्त तुलसीदास वैष्णव , गोविंद मेघवाल, गोतम राठोड, राहुल राठौड़, नवरत्न वैष्णव, प्रदीप राजपुत, अरविंद राजपुत ,, अनिल सैन, गौरव जोशी, कृष्णा, अमित एवं भाविन सहित गौसेवक मौजूद रहे ।

रिपोर्टर -घेवरचन्द आर्य

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button