News

गुरु पूर्णिमा पर मानव सेवा की मिसाल: सीताराम सत्संग भवन ट्रस्ट का रक्तदान, चिकित्सा शिविर एवं भंडारा संपन्न

अग्रवाल उत्सव भवन में 123 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

 प्रवीण सेन


गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सीताराम सत्संग भवन ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वावधान में अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के समक्ष रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा एवं बीपी-शुगर जांच शिविर के साथ विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। शुभारंभ गुरु महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ।

ट्रस्ट अध्यक्ष रामपाल सोनी ने कहा कि _”गुरु का भौतिक रूप से उपस्थित होना आवश्यक नहीं है। उनकी कृपा दृष्टि ही जीवन को सफल बनाती है। गुरु पूर्णिमा हमें सेवा और परोपकार का संदेश देती है। इसी भावना से आज रक्तदान एवं अन्नदान का पुण्य कार्य किया गया।”_

ट्रस्ट सचिव *राजेश जैन* ने बताया कि समाज के सहयोग से शिविर में 123 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ बीपी एवं शुगर की जांच करवाई। रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को अतिथियों द्वारा *प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह* देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 07 30 at 8.00.47 PM

कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन में *अरिहंत हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च संस्थान, के.पी. डायग्नोस्टिक एवं डॉ. बी. लाल लैब* का सहयोग रहा।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि गोपाल राठी, राधेश्याम चेचाणी, ओंकार माली, गोपाल मेलाणा, हेमेंद्र शर्मा, अतुल जैन, डॉक्टर महेश गर्ग, डॉक्टर अजय गर्ग एवं दिनेश मेहता उपस्थित थे।

आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के सदस्य *लक्ष्मी नारायण तोषनीवाल, , विजेंद्र बाहेती, प्रमोद माहेश्वरी, महेश देवपुरा, मनीष सोनी, राजकुमार दाधीच, ओमप्रकाश अजमेरा, अंकित तोषनीवाल* एवं संरक्षक *जगदीश चंद्र सोनी* का सहयोग रहा।

अंत में सचिव *राजेश जैन* ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button