News

जिला कलेक्टर ने नेतरा व बिसलपुर में की विशेष जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं का हुआ समाधान

रिपोर्ट – भरत शर्मा

पाली। गुरुवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में नेतरा व बीसलपुर में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने आमजन की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

नेतरा में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का किया निराकरण

जिला कलेक्टर के नवाचार के तहत ग्राम पंचायत नेतरा में विशेष जनसुनवाई शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लगभग 500 ग्रामीणों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं परिवेदनाएं प्रस्तुत की। जिला कलेक्टर द्वारा सभी परिवादियों द्वारा प्रस्तुत परिवेदनाओं को सुना गया और संबंधित विभागों के अधिकारीगण को प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये।

शिविर के दौरान कुल 38 परिवेदनाएं प्राप्त हुई जिनमें से 5 परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष परिवेदनाओं के समय पर निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभाग को हस्तान्तरित की गई।

ये राहत मिली व हुये काम

ग्राम पंचायत द्वारा 20 पट्टे वितरित किए गए, राजस्व विभाग द्वारा न्यायालय के लंबित प्रकरण 136, 131, 251 (।), एवं पीड़ी पालना के 4 प्रकरण तथा 8 फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन करवाए गए, बंटवारा सहमति के 2, तथा 12 मंगला पशु बीमा किए गए, शिविर के दौरान सभी विभागों द्वारा 1217 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जनसुनवाई मे आधार मशीन एवं ई मित्र की सुविधा उपलब्ध थीं।

कैंप में उपस्थित सभी विभागों द्वारा उनके विभाग से जुड़ी फ्लैगशिप योजनाओं यथा अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना में रजिस्ट्रेशन एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की जानकारी दी गई, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पालनहार योजना व छात्रवृत्ति योजना एवं अन्य विभागों द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं की आमजन को जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा पात्र पशुपालकों को मंगला पशु बीमा योजना के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए हुए। शिविर में नागरिकों की सुविधा हेतु आधार कार्ड अद्ययतन की व्यवस्था भी की गई जिसके माध्यम से अनेक लाभार्थियों के आधार विवरण मौके पर ही अपडेट किए गए।

शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी कालूराम, विकास अधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा ग्राम पंचायत नेतरा में स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गए।

प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष जनसुनवाई शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा विभागीय सेवाओं को जनसामान्य के निकट उपलब्ध कराना रहा।

विशेष जनसुनवाई शिविर में अतिरिक्त जिला कलक्टर बाली शैलेन्द्र सिंह व उपखण्ड अधिकारी सुमेरपुर कालुराम कुम्हार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र सिंह मेहता, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, तहसीलदार सुमेरपुर हिमांशु कच्छवाह, प्रशासक छगनलाल सोलंकी, करण सिंह नेतरा एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित हुए।

बिसलपुर में भी हुयी जनसुनवाई

इसी प्रकार बाली की ग्राम पंचायत बीसलपुर में भी जनसुनवाई का आयोजन हुआ। जिसमें आमजन की समस्याओं को सुना व विभिन्न प्रकरणों में शिविर के दौरान अनेक परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पेयजल, विद्युत, राजस्व, आवासीय भूमि रूपांतरण एवं अन्य जनसमस्याओं पर सुनवाई की ग ई।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button