News

परमार बने निजी शिक्षण संघ बाली के निर्विरोध अध्यक्ष

बाली , 2 अगस्त। टैगोर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेवाड़ी में रविवार को निजी शिक्षण संघ बाली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें ब्लॉक के निजी विद्यालय संचालकों ने भाग लिया।

बैठक में अध्यक्ष पद के लिए श्री मांगीलाल परमार (फालना) एवं श्री शक्ति सिंह चौहान (श्रीसेला) ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इसके बाद संगठन की कोर कमेटी ने दोनों पक्षों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। संगठन की एकता एवं निजी विद्यालयों के व्यापक हित को सर्वोपरि रखते हुए कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से श्री मांगीलाल परमार के पक्ष में निर्णय लिया। इसके उपरांत उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए निजी शिक्षण संघ बाली का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री फ़नेन्द्र त्रिवेदी को निजी शिक्षण संघ बाली का सचिव नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव का उपस्थित विद्यालय संचालकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखने, निजी विद्यालयों के हितों की प्रभावी पैरवी करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026 08 02 at 3.58.23 PM WhatsApp Image 2026 08 02 at 3.58.22 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मांगीलाल परमार ने सभी विद्यालय संचालकों एवं कोर कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का प्रयास करेंगे तथा निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक अनंत नारायण सिंह, महेश शर्मा , प्रताप सिंह भाटी मोहनलाल गुज्जर तथा कोर कमेटी के सदस्य जगदीश परिहार, मोहनलाल चौधरी, बाबूलाल चौधरी, छोगाराम भटनागर, राहुल वैष्णव एवं जितेंद्र सिंह राणावत के साथ प्रतीक्षित सिंह एवं रोहित तिवारी सहित ब्लॉक के अनेक विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button