News

पाली हाउसिंग बोर्ड में वर्षीतप एवं सिद्धितप के पारणे के साथ पंचाह्निका महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

Vikram B Rathod

पाली। पाली हाउसिंग बोर्ड के पावन प्रांगण में परम पूज्य साध्वी भगवंत नीतिसूरीजी महाराज साहेबजी समुदाय की परम पूज्य साध्वी श्री कल्पशीला श्रीजी (कमला महाराज साहेब), बाली निवासी तथा परम पूज्य साध्वी श्री तक्षशीला श्रीजी (दादी तखतो महाराज) की शिष्या पूज्य साध्वी श्री वैभवशीलाश्रीजी महाराज साहेब के वर्षीतप की आराधना के अंतर्गत सिद्धितप की तपस्या का पारणा 21 अक्टूबर 2026 को जैन संघ की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

वर्षीतप की यह आराधना 13 महीनों तक चलने वाली कठिन तपस्या है। इस पावन अवसर पर जैन धर्मावलंबियों ने तप, त्याग और संयम की भावना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। महोत्सव के अंतर्गत सिद्धचक्र पूजन, गाँव सांझी, सुबह की नवकारशी एवं रात्रि भक्ति सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए।

WhatsApp Image 2026 10 23 at 11.17.55 AM 1 WhatsApp Image 2026 10 23 at 11.17.55 AM

इन सभी धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ साध्वी श्री वैभवशीलाश्रीजी महाराज साहेब के सांसारिक परिवार, बाली (घोलवड) निवासी मेहता परिवार की ओर से लिया गया। इस अवसर पर श्री जैन संघ, हाउसिंग बोर्ड के लगभग 150 भाई-बहनों की उपस्थिति रही। सभी ने साध्वी भगवंत के तप, त्याग एवं धर्म आराधना के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

महोत्सव में साध्वी श्रीजी के सांसारिक परिवार से श्रीमती रतनबेन हस्तीमलजी रातड़िया मेहता परिवार तथा विनोदभाई, सचिनभाई, दिनेशभाई, भावनाबेन, मोनाबेन, प्रीतिबेन एवं ऊषाबेन सहित मेहता परिवार के सदस्यों ने लाभ लिया। बाली (घोलवड) के भावना-सचिन मेहता परिवार का भी इस धार्मिक आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

समस्त आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जैन संघ के सदस्यों ने तपस्वी साध्वी श्री वैभवशीलाश्रीजी महाराज साहेब की तपस्या की अनुमोदना करते हुए उनके प्रति मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button