शाहपुरा में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सत्रारंभ वाक्पीठ शुरू, 187 संस्था प्रधानों ने किया सहभागिता

मोनू सुरेश छीपा।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया खेड़ा (बोरड़ा बावरियान) के तत्वावधान में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सत्रारंभ वाक्पीठ 2026-27 का शुभारंभ गुरुवार को शाहपुरा स्थित सेन समाज छात्रावास में हुआ। कार्यक्रम में नए शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यालय प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) जग जितेंद्र सिंह तथा संरक्षक सत्यनारायण कुमावत उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, पंकज सुगंधी, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पाराशर, महावीर सैनी, पूर्व महामंत्री महेश शर्मा, अमर सिंह राठौड़, सीताराम चौधरी, शंकर गाडरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शाला परिवार के संस्था प्रधान भागचंद मंत्री, अब्दुल हफीज, घनश्याम राणावत, वंदना सुखवाल, पिंकी सुखवाल, कोषाध्यक्ष चंदा सुवालका सहित 187 विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया।
सत्रारंभ वाक्पीठ में नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यालयों की कार्ययोजना, शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिवचरण शर्मा ने किया। अंत में संस्था प्रधान भागचंद मंत्री ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, संस्था प्रधानों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।











