मिशन मानस आओ गांव चले अभियान के तहत, बुधवाड़ा गांव में भव्य पक्षीघर का निर्माण, गौशाला के लिए मिली 4 बीघा जमीन

Ghevarchand Arya
पाली पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सोनाई मांझी के संस्कारधानी बुधवाड़ा ग्राम वासियों और प्रवासी बन्धुओं ने मिलकर भव्य पक्षीघर ओर चुंगा चबूतरे का निर्माण करवाया गया। गांव के अध्यापक भंवरलाल कुमावत ने बताया कि पाली जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी द्वारा चलाए जा रहे “मिशन मानस आओ गांव चले अभियान” से प्रेरित होकर गांव वासियों और प्रवासियों ने गांव के समग्र विकास के लिए विद्यालय, आँगनवाड़ी, सघन वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा, पक्षी सेवा का संकल्प लिया, उसी संकल्प के तहत गांव के गौ शाला परिसर में पक्षीयों के बसेरे के लिए विशाल पक्षी घर और उसके नीचे पक्षियों के चुगे के लिए विशाल चबूतरे का निर्माण करवाया गया।

गांव के अध्यापक एवं मंच संचालक रामदयाल जांगिड़ ने बताया कि इसके लिए वे खूद मोटीवेट कर रहे है। साथ ही निर्माण कार्य में मोहनलाल जाट, बिजाराम कुमावत इत्यादि का सहयोग मिल रहा है वही गांव के वरिष्ठजन रूपाराम घोड़ावट, रूपाराम, शेषाराम जाट, रामलाल कुमावत, भेराराम, पुखाराम बोरावर, नैनाराम, भंवरलाल, बागरेचा, मांगीलाल दाटलेचा का मार्गदर्शन कर रहे हैं ।
श्री जांगिड़ ने बताया कि पूर्व में भी भामाशाह परिवार द्वारा विद्यालय का भव्य प्रवेश द्वार और पुरे परिसर की छत मरम्मत तथा सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा चुका है। मंदिर परिसर में भी फर्श निर्माण, रसोई निर्माण विशाल मंच निर्माण का कार्य करवाया गया है गौशाला का निर्माण भी प्रस्तावित है इसके लिए गांव के एक भामाशाह परिवार ने सोनाई मार्ग पर 4 बीघा जमीन देने की भी घोषणा की है जिससे आने वाले समय में गौशाला का ट्रस्ट बनाकर भव्य गौशाला का निर्माण करवाया जाएगा।
रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य











