News

पंचायत राज चुनाव–2026 को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, घाटोल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

घाटोल, 6 अगस्त। आगामी पंचायत राज चुनाव–2026 की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, घाटोल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुवार को नीलकंठ महादेव प्रांगण, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, घाटोल के अध्यक्ष अजीत मुंगानिया ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में घाटोल विधायक नानालाल जी निनामा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी राकेश रेखराज मेवाड़ा उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत राज चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि नानालाल निनामा ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत राज चुनाव संगठन की मजबूती की कसौटी हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास भरी निगाहों से देख रही है। कांग्रेस ने सदैव किसान, युवा, महिला, गरीब एवं वंचित वर्ग के हितों की आवाज बुलंद की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँ तथा पंचायत राज चुनाव–2026 में कांग्रेस की विजय का परचम फहराने के लिए पूरी निष्ठा, एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करें।

विधानसभा प्रभारी राकेश रेखराज मेवाड़ा ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प लेकर कार्य करेगा तो पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस निश्चित रूप से ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहकर संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने तथा जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से पहुँचाने का आह्वान किया। बैठक को मंडल अध्यक्ष प्रभुलाल निनामा, गोपाल चरपोटा, गीता देवी पटेल, विधानसभा समन्वयक देवीलाल निनामा, जिला उपाध्यक्ष नेमिकुमार जैन, योगपाल सिंह देलवाड़ा, जिले से नियुक्त प्रभारी राजेश टेलर, केशव निनामा, देवबाला राठौड़, यूथ कांग्रेस के हेमंत मेईड़ा, आदिवासी कांग्रेस के प्रकाश निनामा एवं नटवर चरपोटा, संजय कटारा सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

WhatsApp Image 2026 08 07 at 8.13.27 AM

सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता, आपसी समन्वय एवं कांग्रेस की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत के बल पर पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, घाटोल के अध्यक्ष अजीत मुंगानिया ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की एकता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता आज से ही अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता के बीच पहुँचे, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाए तथा पंचायत राज चुनाव–2026 में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की विजय का आधार बनेगी।

बोरदा ग्राम पंचायत के सरपंच रामलाल खराड़ी अपने कार्यकर्त्ता सहित कांग्रेस पार्टी मे सम्मिलित होने के घोषणा करी विधायक एवं प्रभारी ने माल्यार्पण एवं कांग्रेस के दुपट्टे से उनका स्वागत किया बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, मंडल अध्यक्ष संजय घाटलिया, परमेश्वर नायक, राजेंद्र यादव, रमेश निनामा, बिजली देवी चरपोटा, सोना ताबियार, सुरमा पारगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए। अंत में महावीर पुरी राठौड़ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सभा मे आदिवासी कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष इनायत शेख का भी स्वागत किया गया

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button