राजस्थान के आयुष्मान कार्ड को मान्यता दिलाने मांग़ तेज़, गोपाल सिंह खोखरा ने सरकार को दिया सात दिन का अल्टीमेट

Gopal Singh
सोजत… राजस्थान सरकार की आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ गुजरात सहित अन्य राज्यों में नहीं मिलने पर जन आवाज तेज़ हो गई है, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह खोखरा इस विषय को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार को 7 दिन का अल्टीमेट दिया है, और प्रदेश सहप्रभारी शैलेश घांची ने कहा कि अगर निर्धारीत समय पर समाधान नहीं हुआ तोन सभी सोशल मीडिया सदस्यों और कार्यकर्ताओं ओर पार्टी से दूरी बनाने और पार्टी से इस्तीफा देने पर विचार करेंगे , घांची ने कहा कि जब आयुष्मान योजना शुरू की गई थी, तब दावा किया गया था कि देशभर में इसका लाभ इसका लाभ मिलेगा

राजस्थान के कई मरीज इलाज के लिए गुजरात पहुंचने के लिए आयुष्मान कार्ड मान्य नहीं होने के कारण उपचार के लिए वंचित रह जाते हैं , उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या से कई जाने चली गई, तुलसी पटेल भी लगातार सोशल मीडिया पर इस समस्या को लगातार उठा रहे हैं, इनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें हैं, बड़ी संख्या में लोग इनके मार्ग दर्शन में समर्थन कर रहे हैं, गोपाल सिंह खोखरा ने कहा कि सरकार उनकी अपनी है , लेकिन जन हित सर्वोपरी है, अगर जनता के लिए सवाल पूछना पड़े तो हम जनता के लिए पीछे नहीं हटेंगे, गुजरात में संबंधित अधिकारियों को आग्रह कर इस समाधान का शीघ्र आग्रह करें। ताकि राजस्थान में दूसरे राज्यों में आने जाने इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े











