News
सावन के दूसरे सोमवार पर निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेगा शहर

प्रभूलाल लोहार
बजरंग मित्र मंडल के तत्वावधान में 10 अगस्त को होगा आयोजन, संजय कॉलोनी खेड़ाखुट माताजी से शुरू होकर हरनी महादेव पहुंचेगी यात्रा
भीलवाड़ा। सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर बजरंग मित्र मंडल की ओर से भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

आयोजकों के अनुसार 10 अगस्त को सुबह 8:30 बजे संजय कॉलोनी स्थित खेड़ाखुट माताजी मंदिर से कांवड़ यात्रा रवाना होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शामिल होंगे। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए हरनी महादेव पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए चलेंगे। बजरंग मित्र मंडल ने शहरवासियों एवं सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।











