News

12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण के केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ

भरत शर्मा


पाली, 12 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के का शुभारंभ शुक्रवार को रतनचन्द लोढ़ा बाल निकेतन स्कूल पाली में पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी के सानिध्य में किया गया । इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा महत्वपूर्ण उपलब्धियों को फ्लेक्सी बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

WhatsApp Image 2026 06 12 at 6.19.03 PM

पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने प्रर्दशनी का अवलोकन करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, गरीब कल्याण, ऊर्जा, खेल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा महत्वपूर्ण उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया। पूर्व सभापति बोहरा व अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी 14 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है जो दस से पांच बजे तक आमजन के लिये खुली रहेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधी विकास बुबकिया, त्रिलोक चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी, सहायक निदेशक जनसंपर्क, पूर्व शिक्षा अधिकारी सोहन भाटी, सूचना जनसम्पर्क कार्यालय के कार्मिक व विक्रम सिंह परिहार, पाली प्रेस क्लब अध्यक्ष शेखर राठौड समेत विभिन्न प्रिन्ट व इलेक्ट्रोनिक संस्थानो के मीडिया प्रतिनिधी एवं व आमजन उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button