भीलवाड़ा न्यूजNews

विश्व आदिवासी दिवस पर समेलिया में निकली भव्य बाइक रैली, विधायक डॉ. लालराम बैरवा ने किया संबोधित

बालरा माता मंदिर परिसर में हुआ विशाल समारोह, आदिवासी समाज की संस्कृति, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

  • मोनू सुरेश छीपा। लूनिया टाईम्स

शाहपुरा/समेलिया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को समेलिया ग्राम स्थित बालरा माता जी के स्थान पर भील समाज की ओर से विशाल समारोह एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक डॉ. लालराम बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक डॉ. लालराम बैरवा के समेलिया पहुंचने पर आयोजकों एवं स्थानीय युवाओं द्वारा स्वागत और अगवानी के साथ हुई। इसके बाद समेलिया मुख्य चौराहे से बालरा माता जी के स्थान तक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

WhatsApp Image 2026 08 09 at 8.48.45 PM

समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. लालराम बैरवा ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, परंपराएं और प्रकृति के प्रति जुड़ाव देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार, युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक विकास पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा समाज के विकास में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में बिलिया ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन बैरवा, उपसरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद भील, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामलाल जाट, समाजसेवी ओम प्रकाश तेली सहित आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भील समाज के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button