टुंडी न्यूजNewsझारखण्ड

हडि़या दारू छोड़ो विकास कार्यों से नाता जोड़ो— मथुरा प्रसाद महतो।

  • दीपक कुमार पांडे 

टुण्डी : हडि़या दारू छोड़ो विकास कार्यों से नाता जोड़ो उक्त बातें टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विश्व आदिवासी दिवस की पावन बेला में पश्चिमी टुंडी क्षेत्र के माधोजोरा ऐतिहासिक मैदान से घोषणा करते हुए उन्होंने कहा। विधायक श्री महतो विश्व आदिवासी दिवस के पावन बेला में अहले सुबह माधोजोरा जंगलों से घिरे गांव पहुंचे जहां आदिवासी परंपरा के तहत् विधायक को माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया।

विधायक ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह गांव में किसी ने आने की साहस और जरूरत नहीं समझा मैं आया और एक एक करके सड़क बिजली पानी सहित सभी जनहित कार्यों को कर दिखाया आज़ लोग बेहिचक बड़े वाहनों से इस गांव में आ जा सकते हैं। विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक एवं उपविकास आयुक्त ने आदिवासी भाई बहनों के बीच साड़ी एवं धोती तथा बिरधा पेंशन योजना की स्वीकृति पत्र लोगों को मुहैया कराया।वही उप विकास आयुक्त धनबाद सन्नीराज ने कहा कि सही मायने में शहरों की उपेक्षा गांवों में शुद्ध और स्वच्छ वातावरण का मिलता है आज़ मैं माधोजोरा गांव आकर इसका अनुभव किया यहां का वातावरण से कई तरह के लाभ शरीर को उपलब्ध होता है।

मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो,बीडीओ विशाल कुमार पाण्डेय, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक मिश्रा, मुखिया इन्द्रलाल बास्की, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, झामुमो युवा नेता मिराज खान, अधिवक्ता डी बी मल्लिक ,किस्टा उरांव, फुलचंद किस्कू, बसंत कुमार महतो,शिक्षक धर्मेन्द्र महतो, आनंद महतो वनकर्मी समेत बड़ी संख्या में आदिवासी भाई बहने उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button