News

नामदेव समाज मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, शिव परिवार व संत नामदेव जी की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

Monu Chhipa

शाहपुरा। श्री नामदेव छीपा समाज सेवा समिति, शाहपुरा के तत्वावधान में श्री रघुनाथ जी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय शिव परिवार एवं संत नामदेव जी महाराज की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण समारोह का सोमवार को धार्मिक विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा के वातावरण में भव्य समापन हुआ। समाज के मीडिया प्रवक्ता मोनू सुरेश छीपा ने बताया की

समारोह के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार एवं संत नामदेव जी महाराज की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इसके पश्चात लोकार्पण कार्यक्रम एवं महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर धर्मलाभ लिया। आयोजन के समापन पर समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

समाज के भामाशाहों का किया सम्मान

धार्मिक आयोजन के दौरान समाज के विकास एवं धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रमेश बघेरवाल, सत्यनारायण पाटोदिया, नरेश अंछारा, डॉक्टर ओमप्रकाश मलतानी, रामकिशन जोशी, राधेश्याम गंगवाल, कैलाश बाकलीवाल, रमेश बघेरवाल, अजय विजय पाटोदिया सहित समाज के सहयोगी भामाशाहों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

WhatsApp Image 2026 08 10 at 4.48.31 PM WhatsApp Image 2026 08 10 at 4.48.30 PM

कोषाध्यक्ष रामायण नरबाण ने कहा कि समाज के भामाशाहों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को गति मिलती है। मंदिर पुनर्निर्माण एवं प्राण-प्रतिष्ठा जैसे आयोजन समाज की एकजुटता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक हैं।

अध्यक्ष उदयलाल चिचोदिया का विशेष सम्मान, वरिष्ठजनों ने बांधा साफा

कार्यक्रम के पश्चात समाज के वरिष्ठजनों ने आयोजन के मुख्य सूत्रधार एवं श्री नामदेव छीपा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष उदयलाल चिचोदिया का विशेष सम्मान किया।

समाज के वरिष्ठजनों ने उदयलाल चिचोदिया को साफा बंधवाकर एवं नामदेव जी महाराज का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान समाजबंधुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनके समर्पण और संघर्ष की सराहना की।

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि मंदिर पुनर्निर्माण से लेकर शिव परिवार की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और संत नामदेव जी महाराज की मूर्ति स्थापना तक पूरे कार्यक्रम में उदयलाल चिचोदिया शुरू से लेकर आखिर तक निरंतर संघर्षरत रहे। उन्होंने आयोजन की तैयारियों, समाजबंधुओं को साथ जोड़ने, व्यवस्थाओं को गति देने और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निरंतर प्रयास और समर्पण को देखते हुए समाज के वरिष्ठजनों ने उनका विशेष सम्मान किया।

सम्मान के दौरान माहौल भावुक और गौरवपूर्ण हो गया। समाजबंधुओं ने अध्यक्ष उदयलाल चिचोदिया के नेतृत्व एवं प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और समर्पण से ही इतने बड़े धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका।

उदयलाल चिचोदिया ने समाजबंधुओं और भामाशाहों का जताया आभार

सम्मान के बाद अपने भाव व्यक्त करते हुए अध्यक्ष उदयलाल चिचोदिया ने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक मेहनत, आस्था और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी कर्मठ समाजबंधुओं, वरिष्ठजनों और भामाशाहों का आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिसके कारण यह धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सामूहिक सहयोग से भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

आस्था और सामाजिक एकता का बना केंद्र

दो दिवसीय आयोजन के दौरान नामदेव समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हवन, सुंदरकांड पाठ, प्राण-प्रतिष्ठा, लोकार्पण, महाआरती और महाप्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आयोजन ने जहां धार्मिक आस्था को मजबूत किया, वहीं समाज की एकजुटता, सहयोग और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल चिचोदिया, सचिव अनिल कुमार बघेरवाल, गोपाल नरबाण, कोषाध्यक्ष रामनारायण नरबान, बंशीलाल मुल्तानी, केलाश अंछारा , ओम प्रकाश लफून्दरा, ओम प्रकाश अमरवाल, युवा अध्यक्ष पीयुष अंछारा , राजेश अंछारा, रवि शंकर , पुष्पेन्द्र छीपा, पुष्पेन्द्र अमरवाल,
पवन कुमार मुल्तानी, महेश बघेरवाल, सुरेश बघेरवाल
कान्ता देवी अंछारा, ललिता गंगवाल, शकुंतला बघेरवाल, ज्योति समाजबंधु मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button