एस पी ओ एवं गृहरक्षकों का मामला मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में गुंजा

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सतारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दो अति महत्वपूर्ण मामलों को जोरदार ढंग से सत्र में उठाया।पहला मामला धनबाद के विभिन्न थानों में करीब 39 थानों एवं ओपी में कुल 101 एस पी ओ कार्यरत थे जो 2023 के बाद एस आर ई योजना के तहत विमुक्ति के कारण 2024 से सभी एस पी ओ की सेवा समाप्त कर दी गई जबकि ये सभी कर्मी पिछले 10 वर्षों से वांटेड वारंटियों की गिरफ्तारी में सहयोग करते आ रहे थे।

सचेतक श्री महतो ने आगे कहा कि इनकी बर्खास्तगी से असमाजिक तत्वों को लगातार बढ़ावा और अपराध नियंत्रण प्रभावित हो रहा है अतःएव सरकार इनलोगों को राजहित में एस पी ओ की सेवा पुनः बहाल की जाए। दुसरे मामले गृहरक्षकों का मामला जो कई वर्षों से लंबित पड़ा है उस मामले पर अविलंब विचार की जाए इसपर विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने एक माह के अंतर गृहरक्षकों की नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन माननीय सदस्य को दिया।











