स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र पर किया वृक्षारोपण, देश सेवा का पर्याय है स्काउट गाइड – महेंद्र बोहरा

राज्य पुरस्कार स्काउट प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 195 स्काउट ने की सहभागिता
Hanuman Singh Rao
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर प्रशिक्षण शिविर का समापन आज भारत स्काउट व गाइड, जिला पाली के जिला अध्यक्ष ओर पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ|
सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि दिनांक 8 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर प्रशिक्षण शिविर में कुल 192 संभागियों ने सहभागिता की जिसमें 188 स्काउट एवं चार रोवर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिले के 40 से अधिक विद्यालयों से आए स्काउट ने राज्य पुरस्कार पाठ्यक्रम का 5 दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त कर आगामी राज्य पुरस्कार परीक्षा के लिए खुद को तैयार किया|
शिविर के समापन के अवसर पर आज जिला अध्यक्ष भारत स्काउट व गाइड पाली महेंद्र बोहरा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में स्काउट गाइड अपनी महत्ता ओर उपयोगिता को सार्थक करते हुए सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए नई पीढ़ी में भी सेवा के भावों को मूर्त रूप प्रदान कर रहे हैं, आज के इस दौर में जब युवा मोबाइल ओर इंटरनेट के बिना एक पल नहीं गुजार पा रहे हैं ऐसे में स्काउट पाँच दिन तक घर परिवार से दूर रहकर प्राकृतिक वातावरण में शुद्ध जीवनशैली में स्वयं को देश सेवा के लिए तैयार करते हुए विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सीख रहा है और बिना आधुनिक संसाधनों के एक सुनागरिक के रूप में खुद को तैयार कर रहे हैं|

इस मौके पूर्व पार्षद अशोक बाफना ने भी विचार व्यक्त किए| इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में पौधारोपण भी किया गया| सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड के लगातार आयोजित हो रहे शिविरों में अब तक जिले के 176 गाइड ओर 352 स्काउट प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है|
पूर्व के शिविरों में प्रशिक्षण से वंचित रहे स्काउट गाइड के लिए सत्र का अंतिम प्रशिक्षण शिविर दिनांक 31 अक्टूबर से 04 सितंबर 2026 तक जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में आयोजित किया जाएगा इस शिविर में स्काउट ओर गाइड को राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा| राज्य पुरस्कार स्काउट प्रशिक्षण शिविर का संचालन पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी द्वारा किया गया शिविर में बतौर प्रशिक्षक मोहन सिंह राठौड़, रमेश सोलंकी, करमा राम, जयपाल सिंह आदि के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया|











