सुभाषनगर विद्यालय ने बढ़ाया भीलवाड़ा का गौरव, डांस में प्रथम और बैंड में द्वितीय स्थान

प्रवीण सेन। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित 80वें जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुभाषनगर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम तथा बैंड प्रदर्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय की 125 छात्राओं ने प्रभारी मीनाक्षी शर्मा एवं मधु लड्ढा के निर्देशन में आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं के शानदार प्रदर्शन ने समारोह में मौजूद अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया और विद्यालय को प्रथम स्थान हासिल हुआ।
वहीं, विद्यालय की छात्राओं ने प्रभारी संगीता व्यास एवं मंजू शर्मा के निर्देशन में बैंड वादन एवं घोष का गरिमामय और उच्चस्तरीय प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि में सुमन सुवालका, कौशल्या राव, महावीर जीनगर, रामेश्वर लाल शर्मा एवं नेहा परिहार का विशेष सहयोग रहा। दोनों विधाओं में जिला स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं एवं सभी सहयोगी शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। भीलवाड़ा। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित 80वें जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुभाषनगर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम तथा बैंड प्रदर्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।