राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखरा में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मोरेश्वर महादेव मंदिर के लिए भामाशाह राकेश जोशी की अनोखी घोषणा

Gopal Singh Khokhara
निकटवर्ती ग्राम खोखरा के राकेश जोशी पुत्र गोरधन लाल जोशी हाल निवास बॉम्बे ने राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखरा के लिए छत रिपेयर के लिए 1लाख 51 हजार रुपए का चेक किशन सिंह जैतावत को दिया जिसे उन्होंने स्कूल प्रसाशन को सुपुर्द किया । साथ में 7 लाख 21 हजार हज़ार की राकेश भाई जोशी ने मोरेश्वर महादेव मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा में राम कथा शिव पुराण कथा में कथा वाचक
के लिए घोषणा की राकेश भाई जोशी को बहुत बहुत धन्यवाद मोरेश्वर महादेव की कृपा आप पर सदैव बनी रहे
गोपाल सिंह खोखरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया कि राकेश जोशी प्रवास से मूल गांव खोखरा आने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और गांव के और भी भामाशाहों द्धारा सहयोग किया गया । और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखरा में भामाशाह चुन्नीलाल सिरवी द्धारा कक्षा 1 से 6 तक सभी छात्र छात्राओं को बारिश से बचने के लिए छतरी भेंट की गई, जिसमें छात्र छात्राए खुशी से छुम उठे, इस अवसर पर मोरेश्वर महादेव मंदिर निर्माण विकास समिति के अध्यक्ष भून्डा राम सिरवी, कोषाध्यक्ष राम लाल सिरवी, सचिव किशन सिंह जैतावत, लूम्बा राम प्रशासक ग्राम पंचायत खोखरा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, सहित समिति के सदस्य और समस्त ग्राम वासियों और छात्र छात्राओं ने राकेश भाई जोशी का आभार जताया ।






