News

टुण्डी में डी एम एफ टी की दो बड़ी योजना का विधायक द्वारा शिलान्यास

Deepak Kumar Pandey

टुण्डी : शिक्षा को और अधिक बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं सांसद प्रतिनिधि सुभाष राय की गरिमामयी उपस्थिति में रविवार को टुण्डी एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्रों में दो बड़े बजट की योजनाएं धरातल पर उतारा गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के कमारडीह उत्क्रमित विद्यालय परिसर में बनने वाला स्कूल भवन एवं चहारदीवारी ज़मीन के अभाव में गांव के नीचे टोला मैदान में शिफ्ट किया गया जहां विधायक श्री महतो एवं राय के द्वारा आधारशिला रखा गया। वहीं पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के सुन्दरपहाडी में पी श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में स्कूल भवन एवं चहारदीवारी निर्माण कार्य का आधारशिला रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वचनबद्ध है साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर गंभीर होते हुए शिक्षा आधारित कई योजनाएं युद्धस्तर पर धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है जो आगे भी निरंतर जारी रखा जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो,मदन महतो,झामुमो प्रखंड कमिटी की ओर से फूलचंद किस्कू, अब्दुल रशीद अंसारी,सुनील कुमार बेसरा, ऐनुल अंसारी,वाजिद उर्फ कारू अंसारी, रामचन्द्र मुर्मू,अभिराम मुर्मू,अनवर अंसारी, जाहिद अंसारी, आनंद महतो,लालू महतो आजसू से धर्मेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश राय,जयंत कुमार जायसवाल के अलावा कई अन्य लोग शामिल हुए।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button