शंभूलाल तेली के जन्मदिन पर वार्ड 59 में उमड़ा जनसैलाब, साफा-माला से भव्य अभिनंदन; समर्थकों ने दिखाया जोरदार जोश

प्रभुलाल लोहार
भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव वार्ड नंबर 59 से निर्दलीय प्रत्याशी शंभूलाल तेली के जन्मदिन के अवसर पर वार्ड में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिद्धिविनायक बालाजी मंदिर के पास महाकाली किराना स्टोर के निकट आयोजित जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में वार्डवासी, समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे। लोगों ने शंभूलाल तेली को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके प्रति अपना स्नेह और समर्थन जताया। समारोह में वार्डवासी महावीर वैष्णव ने साफा बंधवाकर एवं माला पहनाकर शंभूलाल तेली का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। सम्मान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

फूल-मालाओं से स्वागत और बधाइयों के बीच कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह जोश और उल्लास से भर गया। इसके बाद केक काटकर जोरदार तरीके से जन्मदिन मनाया गया। समर्थकों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की खुशी साझा की तथा शंभूलाल तेली के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान समर्थकों में उनके साथ खड़े रहने का उत्साह भी दिखाई दिया।
जन्मदिन समारोह बना चुनावी चर्चा का केंद्र
नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड 59 में आयोजित यह जन्मदिन समारोह राजनीतिक नजरिए से भी खास माना जा रहा है। कार्यक्रम में जुटे लोगों की मौजूदगी और समर्थकों के उत्साह ने वार्ड में चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया। समर्थकों ने कहा कि वार्ड की जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और आमजन की आवाज उठाने वाले शंभूलाल तेली को उनका पूरा समर्थन रहेगा। शंभूलाल तेली ने जन्मदिन पर मिले इस प्यार, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए सभी वार्डवासियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वार्ड 59 के विकास व जनहित के मुद्दों को लेकर वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।











