सीनियर विद्यालय डाबला में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

गौतम सुराणा कंवलियास
डाबला। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सीनियर विद्यालय डाबला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रद्युमन सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घेवरचंद सोनी रूप में शेर सिंह, ललित भाटी एवं विशिष्ट अतिथि रणवीर सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर सत्र 2025-26 में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यापक देवीलाल गुर्जर ने 11000 एवं नेमीचंद लोढ़ा ने 9100 रूपये विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नकद पुरस्कार के रूप में प्रदान किए।कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, शिक्षा को जीवन का आधार बनाने तथा भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।समारोह में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। अंत में सरपंच प्रद्युमन सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।






