News

श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, बाली के तत्वावधान में काशी विश्वनाथ महादेव मंडल द्वारा आयोजित

भव्य एवं दिव्य कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति, उत्साह एवं सनातन संस्कृति के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हुई

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से गणगौर मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना एवं भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ हुआ। यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होकर निकली। वीर दुर्गादास राठौड़ चौक* एवं पृथ्वीराज चौहान चौक पर व्यापार मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। वहीं महाराणा प्रताप चौक पर गणेश नवयुवक मंडल द्वारा भव्य पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया गया तथा पं. उमेश जी व्यास के सान्निध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।

इसके पश्चात यात्रा *गणेश द्वार होते हुए दशामाता मंदिर* पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु पुष्पवर्षा एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई। यात्रा बैंक रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ 108 कांवड़ द्वारा भगवान श्री काशी विश्वनाथ महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया गया। साथ ही महिला शक्ति द्वारा 208 कलशों से पवित्र जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई।

कांवड़ यात्रा में ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे, DJ, बैलगाड़ी, ऊँट, घोड़े एवं सुसज्जित रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे नगर में हर-हर महादेव एवं भोलेनाथ के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस भव्य आयोजन में मंदिर पुजारी श्री कमलेश जी भट्ट, मंडल संरक्षक कांतिलाल सोमपुरा, जगदीश सोनी, सोहन भाटी, गोविंद सोनी, पं. उमेश जी, सुमेरसिंह सोलंकी व्यास, भूपेन्द्र सिंह जोधा तथा मंडल अध्यक्ष दिलीप वैष्णव , उपाध्यक्ष ताराराम प्रजापत, सचिव नीरज गर्ग, सहसचिव सुरेंद्र बंजारा, कोषाध्यक्ष निलेश सोलंकी, सहकोषाध्यक्ष दीपक प्रजापत, कांवड़ यात्रा संयोजक राकेश सैन, जयपाल राजपुरोहित, लक्ष्मण चौधरी, श्रवण सिरवी, निकित चौहान, गणपत सुथार, निर्मल घांची, हरीश सैन (गोटा), सोहन जी हीरागर एवं अश्विन वैष्णव* सहित समस्त मंडल सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

 

कार्यक्रम में बाली नगर के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लखमाराम चौधरी, विक्रम सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह राव, भंवर डांगी, राकेश फौजदार, दलपत सिंह मेवाड़ा, बाबूलाल जी माली, सुखलाल सिरवी, सुरेश चौधरी एवं विष्णु शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

वहीं महिला शक्ति की ओर से *संतोष जी पूरी, सीमा भाटी, रेणुका भाटी, सुमन राजपुरोहित, हीना गहलोत* सहित अनेक मातृशक्ति एवं बहनों ने यात्रा की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाकर आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

🙏 समस्त सहयोगकर्ताओं, मंडल सदस्यों, मातृशक्ति, युवाओं, व्यापार मंडल, नवयुवक मंडलों एवं बाली नगरवासियों का हृदय से आभार एवं साधुवाद।

भगवान श्री काशी विश्वनाथ महादेव सभी भक्तों पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button