नारायणी सेना कार्यालय पर पत्रकार कुमार प्रवीण सेन का स्वागत एवं सत्कार

Praveen Kumar Sen
भीलवाड़ा में आज नारायणी सेना कार्यालय पर नारायणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लुनिया टाइम पत्रकार कुमार प्रवीण सेन का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस अवसर पर उन्हें उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार कुमार प्रवीण सेन ने नारायणी सेना के अध्यक्ष बलवीर सेन सहित समाज के सभी सदस्यों का सम्मान एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की आवाज को मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि समाज से जुड़ी किसी भी समस्या, सामाजिक गतिविधि, कार्यक्रम अथवा महत्वपूर्ण समाचार की जानकारी मिलने पर उसे प्रमुखता से समाचार के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। समाजहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ मीडिया के माध्यम से उठाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
कुमार प्रवीण सेन ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना ही नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं और सकारात्मक गतिविधियों को उचित मंच प्रदान करना भी है। उन्होंने नारायणी सेना के अध्यक्ष बलवीर सेन एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।











