खोखरा विद्यालय में उल्लास साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत FLNA टेस्ट आयोजित है

40 वर्ष से 85 वर्ष तक महिलाओं और बुजुर्गों ने परीक्षा में भाग लिया
निकटवर्ती ग्राम खोखरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में उल्लास साक्षरता कार्यक्रम आयोजित हुआ । गोपाल सिंह खोखरा ने कहा कि परिवार की एक महिला को शिक्षित करना मतलब पूरे परिवार को शिक्षित करना ।

उल्लास साक्षरता परीक्षा में 40 वर्ष से 85 वर्ष के महिलाएं व बुजुर्गों ने साक्षर बनने पर परीक्षा दी, शिक्षिका निर्मला कुमारी व पिंकी कुमारी ने कहा कि महिलाओं को उत्तर पुस्तिका में चित्र बताकर लिखा जैसे कैची की तरफ हैं, सेव का रंग लाल किस तरह से है, इस कार्यक्रम में बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी सा माहौल देखने को मिला, इस कार्यक्रम में जितेन्द्र राज टांक, अशोक कुमार, कैलाश दान, मनीष कुमार सिरवी, प्रेम लता, गंगा सिंह, लादू राम सिंगाड़िया, मुकेश सहित अध्यापक व छात्र छात्राए सहित ग्राम वासी मौजूद रहें ।











