इटुंदा में सड़क निर्माण के नाम पर बड़ा खेल: भाजपाई समर्थित दुकानदारों को राहत, आम गरीबों की रोजी-रोटी पर आफत!

गरीबों के हक पर डाका और सत्ता का नंगा नाच… अब नहीं चलेगा!
इटुंदा ग्राम पंचायत में MDR रोड से नाथून तक सड़क निर्माण में ठेकेदार की गुंडागर्दी और पक्षपात चरम पर है।
अन्याय का पूरा सच: नियम की अनदेखी: पुरानी 5.5 मीटर रोड की जगह 7 मीटर की सड़क बन रही है, तो नाप सेंटर से दोनों तरफ बराबर होना चाहिए।
रसूखदारों को फायदा: भाजपा समर्थित बड़े दुकानदारों की जगह बचाने के लिए सेंटर ही बदल दिया गया।
गरीबों पर वार: सड़क को एकतरफा गरीब और आम दुकानदारों की तरफ 2.5 से 3 फीट ज्यादा दबा दिया गया ताकि उनकी रोजी-रोटी छिन जाए।

सीधा अल्टीमेटम: PWD के अधिकारी (A.En./J.En./Ex.En.) तुरंत मौके पर आएं और पुरानी रोड के असली सेंटर से निष्पक्ष नाप करवाएं।
ठेकेदार ध्यान से सुन ले: गरीब की लाचारी का फायदा उठाकर नेताओं की चाटुकारिता बंद करो। अगर गरीबों को न्याय नहीं मिला और काम सही सेंटर से शुरू नहीं हुआ, तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। किसी भी जन-आक्रोश या बवाल की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार और प्रशासन की होगी!
एसडीएम (SDM) को सौंपा गया ज्ञापन: इस पूरे भ्रष्टाचार और ठेकेदार की तानाशाही के खिलाफ कल उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया जा चुका है और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।











