सिरोही में लियाफ़ी के निर्विरोध चुनाव संपन्न: छगनलाल बने जिलाध्यक्ष, कुंदनसिंह सचिव और दक्षा माली कोषाध्यक्ष

माधुराम प्रजापत
लाइव इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफ़ी) सिरोही जिले की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति व निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। हीरा बेकरी हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विरोध में कोई नामाकंन दाखिल न होने पर पुरानी कार्यकारिणी पर पुनः भरोसा जताया गया। इसमें छगनलाल राजपुरोहित को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष, कुंदनसिंह देवड़ा को सचिव और दक्षा माली को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जोधपुर मंडल नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में जोधपुर लियाफ़ी मंडल अध्यक्ष जीवाराम आर्य, महासचिव सीपी सोनी, संचारमंत्री राजेशसिंह चौहान, संयुक्त सचिव पन्नालाल मेवाड़ा, मंडल चुनाव अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम तथा संयुक्त सचिव हकमाराम ने शिरकत की। मंडल पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए बीमा क्षेत्र की नवीन जानकारियों और संगठन की मजबूती पर विचार व्यक्त किए।
सिरोही जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा
कार्यक्रम में सिरोही जिले की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें प्रमुख पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई:
ईसी मेम्बर: हिम्मतराम सुथार
उपाध्यक्ष: मोहनसिंह एवं खीमाराम देवासी
सह सचिव: अर्जुन पुरोहित
संगठन मंत्री: रतन माली | सह संगठन मंत्री: मीठालाल पुरोहित
सलाहकार मंत्री: बसंत कुमार
मीडिया प्रभारी: एम आर प्रजापत
सह कोषाध्यक्ष: सतीश खंडेलवाल
पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष: शंकरलाल गहलोत

आय-व्यय का ब्योरा और संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सचिव कुंदनसिंह देवड़ा ने गत वर्ष की गतिविधियों और संगठन के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष दक्षा माली ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का पूर्ण लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा। पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर छगनलाल राजपुरोहित ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव लाईव इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की नीतियों और अभिकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में एमएस पटेल, धर्माराम प्रजापत, डासुराम प्रजापत, रमेश चौधरी, मनोज पुरोहित समेत काफी संख्या में लियाफी संगठन के सदस्यों ने भाग लिया।











