News

ममता विक्रम राठौड़ के 15 उपवास का पारणा एवं गणपति विसर्जन हर्षोल्लास से सम्पन्न

Vikram B Rathod

भायंदर (मुंबई)। बाली (राजस्थान) निवासी श्रीमती ममता विक्रम राठौड़ की 15 उपवास की कठिन एवं उग्र तपस्या भायंदर गांव स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पूज्य गुरुभगवंतों की पावन निश्रा में निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई। तपस्या के पश्चात उनका पारणा हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

पारणा के लाभार्थी मातोश्री पुष्पाबाई रणजीतमलजी मेहता (खिमेल निवासी) एवं पुणिमा प्रविण मेहता रहे।

तपस्वी ममता विक्रम राठौड़ को वल्लभ समुदाय के परम पूज्य अनंतचंद्र विजयजी महाराज साहब, पूज्य अरिहंत विजयजी महाराज साहब, तथा पूज्य साध्वी श्री सौम्यकला श्रीजी, पूज्य कुमुदकला श्रीजी, पूज्य काव्यकला श्रीजी, पूज्य तपोरेखा श्रीजी एवं पूज्य अरिहंत रेखाश्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा की पावन निश्रा एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

ममता विक्रम राठौड़ ने पूर्व में भी विभिन्न कठिन तपस्याएं गुरुभगवंतों की निश्रा में पूर्ण की हैं। उन्होंने 1 वर्षीतप आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी एवं मोहनखेड़ा में पीयूष विजयजी की निश्रा में पूर्ण कर पारणा किया था। वहीं एक अन्य 1 वर्षीतप गुरुभगवंत वीतराग वल्लभ सूरीश्वरजी की निश्रा में कांदिवली में किया। इसके अलावा सिद्धितप की तपस्या योगतिलक सूरीश्वरजी की निश्रा में तथा वर्तमान 15 उपवास आचार्य भगवंत रत्नसेन सूरीश्वरजी की निश्रा में बाली में किए गए। इसके बाद भायंदर स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में 15 उपवास की तपस्या निर्विघ्न रूप से पूर्ण हुई और पारणा सम्पन्न हुआ।

WhatsApp Image 2026 09 17 at 8.47.05 AM

पारणा के अवसर पर उनके निवास स्थान पर मीरा-भायंदर के उप महापौर ध्रुवकिशोरजी पाटिल, स्थायी समिति सभापति एवं भाजपा नेता हसमुखजी गहलोत, भाजपा नगरसेवक भगवतीजी शर्मा, सुरेशजी खड़ेलवाल, भरतजी कोटारी, परेशजी शाह, मनीषजी शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

गणपति बप्पा का विधि-विधान से विसर्जन

इसी अवसर पर ‘राठौड़ों के राजा’ गणपति की विसर्जन यात्रा भी हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। रिषभ विक्रम राठौड़ के निवास स्थान इंदिरा कॉम्प्लेक्स से गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ निकली यात्रा में नासिक ढोल की मधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

शोभायात्रा माड़वी तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ ‘राठौड़ों के राजा’ गणपति बप्पा का विसर्जन सम्पन्न किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button