News
नरेन्द्र तिवाड़ी मनोनीत हुए अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष

प्रवीण सेन।
अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भाई दवे एवं महामंत्री मुकेश आचार्य की अनुशंसा पर नरेन्द्र तिवाड़ी को अखिल भारतीय औदीच्य महासभा का भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नरेन्द्र तिवाड़ी के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर समाज के लोगों में हर्ष की लहर है। समाजजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भीलवाड़ा जिले में समाज को संगठित करने, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। समाजजनों ने जताया हर्ष, दी शुभकामनाएं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेन्द्र तिवाड़ी ने महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही।






