मुंबई से राजस्थान तक असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक सराहनीय पहल

विक्रम बी राठोड़
मुंबई में रहने वाले 36 कौम राजस्थानी समाज के किसी असहाय, गरीब या नौकरी-पेशा व्यक्ति की दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से मृत्यु हो जाने पर उनके पार्थिव शरीर को मुंबई से राजस्थान स्थित उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने में एम्बुलेंस सेवा ग्रुप द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।
इस सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सहयोग प्रदान करना और दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने में मदद करना है।
🚑 एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख एवं क्षेत्रीय संयोजक
मुख्य संयोजक:
कपिल परमार — एम्बुलेंस सेवा प्रमुख

क्षेत्रवार जिम्मेदारी:
1. विरार, वसई, नालासोपारा — किशोर परिहार
2. मीरा रोड, भायंदर — महेंद्र सिंह राठौड़, नारायणलाल धांची
3. मुलुंड, ठाणे — संजय सोलंकी
4. दहिसर, कांदिवली, बोरीवली — रामलाल चौधरी
5. दादर, मुंबई — किशोर परमार
6. मरीन लाइंस — जयंतीलाल सोलंकी
7. चेंबूर, वडाला — सुरेश लोढ़ा
8. नवी मुंबई, वाशी, कल्याण — दिनेश पुरोहित
यह सेवा मानव सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना से जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। संकट की घड़ी में समाज के लोगों को एक-दूसरे का सहयोग मिले, यही इस सेवा का प्रमुख उद्देश्य है।











