विनायक पब्लिक स्कूल सादड़ी में हर्षोल्लास से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

सादड़ी। स्थानीय विनायक पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के व्यवस्थापक आर.बी. विजय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ की। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने पूजा में भाग लिया। संस्थाप्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यार्थी राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। राधा-कृष्ण के भजनों एवं गीतों पर विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए तथा रास-गरबा का आयोजन भी किया गया। विभिन्न प्रस्तुतियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा विशेष मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मटकी फोड़ने का प्रयास किया। अंत में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने मटकी फोड़कर कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। मटकी फोड़ने के बाद विद्यार्थियों द्वारा सभी को चॉकलेट वितरित की गई।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया। छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लिया और पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।











