News

नव भारत साक्षरता के तहत हो रहा है उदलियावास मे कार्यक्रम 

Devi Singh

उजियारा मजदूर पशुपालक किसान महिलाओं के हाथ मे पेन व काफी दिखाई दे रही है संविदाकर्मी पंचायत शिक्षक देवी सिंह देवल के परिश्रम का परिणाम आ रहा है नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के तहत उदलियावास में ग्रामीण असाक्षर महिलाओं व पुरुषो को साक्षर किया जा रहा है उदलियावास में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के तहत असाक्षरों को बुनियादी शिक्षा देकर साक्षर एवं जागरूक बनाया जा रहा है सरपंच गोविंदराम सरगरा ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के तहत पंचायत शिक्षक एवं स्वयंसेवी शिक्षक देवी सिंह देवल चारण ने वर्ष 2023 वर्ष 2024 वर्ष 2025 वर्ष 2026 आज तक 80 ग्रामीण असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाया जो की पूर्व में अंगूठा लगती थी वही 20 असाक्षर पुरुषों को भी साक्षर बनाया

इस कार्य के लिए स्वयंसेवी शिक्षक देवी सिंह देवल विद्यालय समय के पश्चात सुबह और सायंकाल के समय असाक्षरो की सुविधा के अनुसार उनके घर-घर जाकर फोन से डिजिटल शिक्षा के साथ साथ अंक ज्ञान अक्षर ज्ञान संख्या ज्ञान गिनती व्यवहारिक जानकारी व यातायात नियमों की जानकारी वित्तीय साक्षरता व जन जागरूकता का पाठ पढ रहे हैं पंचायत समिति सदस्य देवाराम सीरवी ने बताया कि देवी सिंह देवल पंचायत शिक्षक पूर्व में ग्राम पंचायत उदलियावास में पंचायत सहायक के रूप में भी 6 वर्ष तक कार्य किया था इन्होंने नव वर्ष साक्षरता कार्यक्रम उल्लास में उदलियावास में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है जिससे ग्रामीण मजदूर एवं किसान पशुपालक महिलाएं जो पूर्व में अंगूठा लगाती थी आज अपना नाम लिख लेती है हस्ताक्षर कर रही है व गिनती बोल लेती है वह छोटा-मोटा घर का हिसाब कर लेती है व अब असाक्षर साक्षर बन कर जागरुक बन गए है देवल ने पिछले चार वर्षों से निस्वार्थ भाव से वह निशुल्क शिक्षा देकर साक्षर व जागरूक बना रहे है आज देवल ने उदलियावास में उल्लास से उजियारा कर दिया है उदलियावास में साक्षरता के कार्यो की आसपास के गांवों मेंभी सराहना की जाती है

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button