News

राशमी में मतवाली पहाड़ी से गिरकर दो गायों की मौत: सुरक्षा के लिए तार-जाली लगाने की मांग , गौवंश की मौत पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सत्यनारायण सेन


राशमी। कस्बे में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मतवाली माता की पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गायें पहाड़ी पर चरने के लिए गई थीं। इसी दौरान ढलान पर अचानक संतुलन बिगड़ने से वे सीधे नीचे आ गिरीं। ग्रामीणों का कहना है कि मतवाली माता की पहाड़ी आबादी क्षेत्र की तरफ से काफी ऊंची और बिल्कुल सीधी खड़ी ढलान वाली है। इस भौगोलिक स्थिति के कारण यहाँ अक्सर मवेशियों के गिरने का खतरा बना रहता है। मानसून के दिनों में तो स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, जब पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर लुढ़ककर नीचे रिहायशी इलाके की ओर आ जाते हैं।

WhatsApp Image 2026 09 06 at 5.42.55 PM

स्थानीय निवासी कैलाश माली ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अब तक एक दर्जन से अधिक गायें इसी तरह इस पहाड़ी से गिरकर अपनी जान गंवा चुकी हैं। लगातार हो रहे इन हादसों से तंग आकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल दखल देने की मांग की है।

ग्रामीणों की मांग है कि पहाड़ी के निचले हिस्से में मजबूत तार-जाली (फेंसिंग) लगाई जाए, ताकि मवेशियों को पहाड़ी के खतरनाक रास्तों पर जाने से रोका जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button