खोखरा गांव में सप्ताह समारोह समापन पर झाकियों के साथ भव्य जुलूस उमड़ा पूरा गांव

गोपाल सिंह
वासुदेव नगरी ग्राम खोखरा में सात दिवसीय अखंड भजन हरि कीर्तन सप्ताह समारोह पर डीजे पर नाचते झूमते सप्ताह समारोह प्रांगण से बालकेश्वर धाम मन्दिर भव्य जुलूस निकाला गया, गोरिला ने सबका मन मोह लिया, राम लक्ष्मण, शिव परिवार, हनुमान जी, वानर सेना सहित कही प्रमुख झाकियां बनाई गई, सप्ताह समारोह समापन पर श्री पंच मुखी बालाजी मंदिर मारवाड़ से संत श्री शिरोमणि श्री काली चरण जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया, सप्ताह समारोह समापन पर काली चरण जी महाराज ने कहा कि जीवन में खुश रहा करो, सुख दुःख तो आता जाता रहेगा लेकिन हमेशा खुश रहा करो, और गुरु हमेशा सोच समझ कर बनाना चाहिए क्योंकि आज कल गुरु पहले जैसे नहीं रहें, सब शोषण करते हैं इसलिए हमेशा गुरु सोच समझ कर ही बनाना चाहिए

DJ पर माताओं बहनों ने खूब भरपूर आनन्द उठाया, भीषण गर्मी में भी माताओं बहनों ने ग़म नहीं खाया है, जुलूस वापस बालकेश्वर धाम से रवाना होकर पूरे गांव के मुख्य मार्गो से होकर निकाला पूरे गांव में भक्ति मय माहौल बन गया, जुलूस समापन के बाद महाप्रसादी का सभी ग्राम वासियों को बाटी गई, सात दिवसीय दिन रात खड़े रहकर गांव के भजन कलाकारों ने भजन गाए, उनका सम्मान श्री संत काली चरण जी महाराज द्धारा बहुमान कराया गया, गोरिला का छोटे छोटे बच्चों ने खूब आनन्द लिया और उसके साथ सेल्फी भी ली गई, महाराज ने सभी ग्राम वासियों को खुश रहो आनन्द करो, आपका गांव हमेशा खुश रहे, सदैव इसी तरह धार्मिक कार्य करते रहे











