News

पत्रकारों की सुरक्षा, बीमा व कल्याण योजनाओं पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिला प्रतिनिधिमंडल

Deepak Kumar Pandey

टुंडी। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकार सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना सहायता, पेंशन योजना तथा पत्रकार कल्याण कोष को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने एसोसिएशन की नवगठित प्रदेश कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस समस्या पर नियंत्रण के लिए प्रशासन, मीडिया संस्थानों और पत्रकार संगठनों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार संघर्षरत रहेगा।

प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने संगठन की मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा पत्रकार कल्याण योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button