भायंदर पश्चिम में ‘राठोड़ाचा राजा’ गणपति बप्पा का हर्षोल्लास के साथ आगमन

Vikram B Rathod
भायंदर पश्चिम। इंदिरा कॉम्प्लेक्स, 60 फीट रोड स्थित विक्रम बी. राठोड़ परिवार के निवास स्थान पर ‘राठोड़ाचा राजा’ गणपति बप्पा का तीसरे वर्ष भव्य आगमन रविवार, 14 सितंबर 2026 को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। रिषभ विक्रम राठोड़, निवासी बाली एवं भायंदर, के निवास स्थान पर गणपति बप्पा के आगमन के दौरान सुप्रसिद्ध ए-1 नाशिक ढोल पथक ने ढोल-ताशों की गूंज और मधुर ध्वनियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
ढोल की ताल पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए “आला रे आला, गणपति आला” के जयघोष करते नजर आए। गणपति बप्पा के आगमन से क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
गणपति बप्पा की स्थापना 14 सितंबर 2026 को प्रातः 6:30 बजे मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पंडित विमलेश जी महाराज द्वारा करवाई जाएगी। इस अवसर पर परिवारजनों एवं भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया।











