लिखित बौद्धिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्या मंदिरों से आए भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में 9 विद्या मंदिरों के 119 भैया-बहनों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के अंतर्गत सुलेख, श्रुतलेख, कविता लेखन, कहानी लेखन, अखिल भारत मानचित्र, रंगीन चित्रकला एवं स्केच पेंसिल चित्रकला जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में लेखन कौशल, रचनात्मकता, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ।
| क्र. | प्रतियोगिता | वर्ग | प्रतिभागी |
|---|---|---|---|
| 1 | सुलेख | बाल वर्ग | 13 |
| शिशु ‘ब’ | 11 | ||
| शिशु ‘अ’ | 16 | ||
| 2 | श्रुतलेख | किशोर वर्ग | 5 |
| बाल वर्ग | 5 | ||
| शिशु ‘ब’ | 5 | ||
| शिशु ‘अ’ | 11 | ||
| 3 | कविता लेखन | किशोर वर्ग | 5 |
| बाल वर्ग | 6 | ||
| तरुण वर्ग | 1 | ||
| 4 | कहानी लेखन | किशोर वर्ग | 7 |
| तरुण वर्ग | 2 | ||
| 5 | अखिल भारत मानचित्र | किशोर वर्ग | 4 |
| बाल वर्ग | 3 | ||
| 6 | चित्रकला – रंगीन | किशोर वर्ग | 18 |
| 7 | चित्रकला – स्केच पेंसिल | किशोर वर्ग | 9 |
पुखराज जी – देसूरी
शेरसिंह जी – देसूरी
प्रहलाद जी – देसूरी
प्रद्युम्न जी – सादड़ी
मुकेश जी – सादड़ी
उमाजी गौड़ – सादड़ी
जोगेंद्र सिंह जी – मुंडारा
दीपेंद्र सिंह जी – नाडोल
पूजा प्रजापत – घाणेराव
संकुल बौद्धिक प्रमुख:
एम.एल. लूनिया
प्रधानाचार्य एवं संयोजक:
मनोहर लाल जी सोलंकी,
सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, सादड़ी
कार्यक्रम विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन एवं संयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।











