News
खोखरा देव नारायण मन्दिर से श्री देव जी ओरण तक DJ के साथ भव्य पैदल यात्रा

Gopal Singh
खोखरा गांव में गुर्जर समाज के आराध्य देव श्री देव नारायण के अवतरण दिवस पर सप्तमी पर माताओं बहनों ने DJ के साथ भव्य पैदल यात्रा निकाली। गांव के देवनारायण मंदिर से पैदल यात्रा शुरू होकर गुर्जरों का बास, गिरधर गढ़ रावला चौक होते हुए मुख्य बाजार होते हुए रामदेव चौराया पर DJ पर माताओं बहनों ने नाचने का खूब आनन्द उठाया । देवासियों की ढाणी में वहां की माताएं बहने भी शामिल होकर नाचने लगे । पैदल यात्रा देव नारायण मन्दिर ओरण पहुंचने पर ग्राम वासियों ने सभी पैदल यात्रायो का स्वागत किया। राजस्थान प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक गोपाल सिंह खोखरा ने बताया कि देव नारायण मन्दिर ओरण में पैदल यात्रियों के लिए खीर की महा प्रसादी ग्रहण की । DJ पर देवनारायण भगवान के गाने पर नाचने का भरपूर आनन्द उठाया






