News

पोखरियां स्थित शिबू आश्रम में‌ प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों की उमड़ी भीड़।

  • दीपक कुमार पाण्डे 

टुण्डी : झारखंड के पुरोधा वीर सपूत दिशोम गुरु स्मृति शेष शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पोखरिया टुण्डी स्थित शिबू आश्रम में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

प्रथम पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाते हुए स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो के निर्देश पर उनकी आदमकद प्रतिमा को बड़े ही आकर्षक रूप से सजाया संवारा गया था।प्रथम पुण्यतिथि पर पोखरिया शिबू आश्रम पहुंचे विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा को पुष्प अर्पित करते हैं श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए मैं टुण्डी को एक अच्छी मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है साथ ही आने वाले समय में और टुण्डी को इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा ताकि गुरु जी की सपना साकार हो सके और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके।

आगे विधायक श्री महतो ने कहा कि टुण्डी विधानसभा की ऐसी कोई सड़क नहीं जिसे मैं बनवाया नहीं आज़ वर्तमान में टुण्डी विधानसभा कई योजनाएं युद्धस्तर पर संचालित हो रहा है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा कई आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और दूरदराज क्षेत्रों से आए अतिथियों के लिए प्रसाद वितरण किया गया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल,मनियांडीह थाना के इंस्पेक्टर अकबर अली खान, झामुमो नेता अजीत मिश्रा, कामेश्वर प्रसाद सिंह, फूलचंद किस्कू, अब्दुल रशीद अंसारी समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button