भोपालगंज के राजा के दरबार में गूंजा गरबा-डांडिया, 75 साल पुरानी परंपरा से सजा आस्था का रंग

प्रवीण सेनl
25 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, छप्पनभोग व महाआरती के साथ होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम l भीलवाड़ा में सिरकी मोहल्ला स्थित भोपालगंज के राजा के गणेशोत्सव में गरबा-डांडिया की धूम मच रही हैं । 75 साल पुरानी परंपरा के तहत नवयुवक मंडल सिरकी मोहल्ला की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
महोत्सव में भगवान गणेश की आकर्षक झांकी सजाई गई है। छप्पनभोग, महाआरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं। गरबा-डांडिया में युवाओं और महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। मंडल अध्यक्ष रवि ने बताया कि 25 सितंबर को भोपालगंज के राजा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मोहल्लेवासियों और मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। 75 साल पुरानी परंपरा के तहत गणेशोत्सव में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया जा रहा है।











