पीएम श्री बांगड राउमावि मे भामाशाह/प्रेरक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

भरत शर्मा
पीएम श्री बांगड राउमावि,पाली में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा,पाली के तत्त्वावधान में शुक्रवार को भामाशाह/प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी के स्टाफ सचिव राहुल परमार ने बताया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राज्य स्तर पर सम्मानित भामाशाह नरेन्द्र एम.पोरवाल एवं सुशील मगराज जैन, , अध्यक्षता जिला कलेक्टर प्रतिनिधि एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम प्रजापत, अतिथि शिक्षाविद् राहुल कुमार राजपुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार कर्मचन्दानी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रेश पाल सिंह, प्रवीण जांगीड़, राजेन्द्र कुमार लखेरा एवं अति.मुख्य कार्यक्रम अधिकारी प्रिया शास्त्री द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

मुख्य अतिथि सुशील मगराज जैन के प्रतिनिधि भरत कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षैत्र में दान हर एक व्यक्ति नही कर सकता है। वे स्ंवय अपने आप को इस कार्यमु अपना योगदान कर गौरान्वित महसुस कर रहे है। जिला कलेक्टर प्रतिनिधि प्रजापत ने का कि मेरे पास शब्द नहीं है कि किन शब्दों में भामाशाहों एवं प्रेरकों का आभार व्यक्त करूं, धन्यवाद दूँ और स्वागत करुं। अति. जिशिअ तेज सिंह पंवार ने समस्त भामाशाहों एवं प्रेरकों का स्वागत करते हुए सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की । जिला शिक्षा अधिकारी कानाराम वागोरिया ने कहा कि यह पुरस्कार पाना आपके एवं आपके गांव शहर एवं विद्यालय के लिये गौरव की बात है।
आपसे प्रेरणा लेकर आने वाली पीढी भी अग्रणी रहकर शिक्षा के मन्दिर में अपना योगदान अनवरत देते रहे। कार्यक्रम का संचालन गणपत लाल पन्नु एवं राहुल परमार ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक सहित बलवन्त सिंह राजपुरोहित, प्रकाश कुमार सिद्वावत, कैलाश दान खिड़िया, जसपाल सिंह, जसाराम बंजारा, अरविन्द कुमार, राहुल परमार, लालचन्द प्रजापति, प्रमोद राजपुरोहित, अरूण कुमार चौधरी, विकास राजपुरोहित, मुकेश मेवाड़, विशाल राजपुरोहित, बबिता वैष्णव, निर्मल राणावत, छेलेन्द्र सिंह राठौड़, ताराराम मेवाड़ा, जयपाल सिंह, जगदीश कुमार, दिनेश पंवार, सहित सभी उपस्थित रहें ।











