उपभोक्ता टैरिफ एवं बिलिंग जागरूकता कार्यक्रम 23 सितंबर को

Rajkamal Pareek
जालोर। रानी सोशल सर्विस सोसायटी बीजोवा-पाली, कट्स इंटरनेशनल जयपुर एवं भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के संयुक्त तत्वावधान में 23 सितंबर, बुधवार को जालोर जिला मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ विद्या भारती टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागृह में एक दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक राजकमल पारीक ने बताया कि कार्यक्रम के तहत टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र में टैरिफ एवं बिलिंग से संबंधित उपभोक्ता जागरूकता प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं से जुड़े टैरिफ, बिलिंग तथा उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में विद्या भारती के निदेशक के.एन. भाटी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही के प्रभारी अधिकारी एफ.सी. गहलोत, राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य पवन ओझा, जालोर डाइट के प्राचार्य शांतिलाल दवे, महिला अधिकारिता विभाग जालोर की श्रीमती द्रोपती भंडारी, नेनसिंह राजपुरोहित, जोधपुर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जोन उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य मानकमल भंडारी भीनमाल, रेखा एन. देवड़ा सहित अन्य विषय विशेषज्ञ एवं अतिथि शामिल होंगे।
पारीक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतिभागियों को टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग सेवाओं में टैरिफ, बिलिंग तथा उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।











